Muscle building में सात मुख्य गलतियाँ

7-mistake
Share To Make Everyone Healthy!

 

अगर आप रोज़ जिम में जाते हो, वहाँ पसीना भी बहाते हो, खूब मेहनत भी करते हो। मगर आप अपना शरीर नहीं बना पाते हो। कभी सोचा है क्यू ? कुछ दिनों पहले तक मेरे साथ भी ऐसा ही था।

तो चलिए जानते हैं वो कौन सी गलतियाँ हैं जो आप और हम करते है ,मगर उससे हम नज़रअन्दाज़ कर देते हैं। तो चलिए आज हम जानते हैं वो सात गलतियाँ जो हम (Muscle Bulding ) मसल बिल्डिंग में करते हैं। 

  1. सहीयोजनानहींबनाना (No Plan)

कहा जाता है की अगर किसी भी काम को सही योजना के साथ किया जाये, तो वो काम में हम सफलता पा सकते हैं। ठीक उसी तरह अगर हमें अपने शरीर को बनाना है, और अच्छा दिखना है तो उसके लिए हमें एक सही योजना बनाना होगा। 

सबसे पहले हमें अपना एक गोल सेट करना होगा, कि हमें कितने दिनों में कैसी शरीर चाहिए? उसके अनुसार हमें अपना पूरा दिनचर्या का भी एक रूपरेखा बनाना होगा। जहाँ हमें अपने खाने पीने, व्यायाम करने, सोने, जगने सभी का एक सही समय बनाना होगा।

  1. सहीनींदनहींलेना।

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में काम के साथ साथ नींद भी उतनी ही जरूरी है। हमारे शरीर को कम से कम 8 घंटे की नींद की आवश्यकता होती है। अगर हम  जिम में व्यायाम करते हैं तो हमारा शरीर साधारण व्यक्ति से ज्यादा थकता है और अच्छे शरीर बनाने के लिए शरीर को आराम भी उतना ही जरूरी है। 

जब हमारा शरीर नींद में होती है उसी समय हमारे शरीर की मरम्मत होती है और एक अच्छे शरीर के निर्माण होती है। तो कोशीश करिए कम से कम 8 घंटे की नींद लेने की ताकि आपकी gym की मेहनत है वो बेकार ना जाए।

  1. गलतआदतोंकोसुधारना।

कई बार हमें कुछ गलत आदतें होती है जैसा कि सिगरेट पीना, दारू पीना और भी बहुत कुछ (समझदार को इशारा काफी होता है) । सबसे गंदी आदतों में से दो चीज़ है जो है सिगरेट पीना और दारू पीना जिससे हमें सुधारना होगा नहीं पूरी तरह छोड़ना होगा। 

अगर आपको एक सुंदर और सुडौल शरीर चाहिए तो आपको सारी गंदी आदतें छोड़नी होंगी और स्वस्थ खानपान अपनाना होगा। साथ ही साथ फास्ट फूड से दूरी बनाए रखनी होगी।

  1. भूखारहना।

कई बार लोग जल्दी सेहतमंद होने के लिए भूखा रहने लगते है, जो की गलत है। खाना खाने का सही समय आपके व्यायाम के कुछ देर बाद का होता है, क्योंकि इस समय पे हमारे शरीर की मांसपेशियों टूटती रहती है, जिसे जुड़ने के लिए ग्लूकोज की आवश्यकता होती है। वही ग्लूकोज ग्लाइकोजिन में बदलकर हमारे शरीर के अच्छे विकास में मदद करती है।

ज्यादातर समय हम कैलोरी कम खाते है, जिससे हमारा सही विकास नहीं हो पाता। हमारे शरीर को सही विकास के लिए सही मात्रा में कैलोरी, फैट ,कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन की आवश्यकता होती है। जो हम एक सही डाइट प्लान (Diet  Plan ) के द्वारा लागू कर सकते हैं।

ये सब तो वो गलतियाँ है जो हम घर में जाने अनजाने करते रहते हैं।चलिए अब जानते हैं वो गलती है जो हम जिम (gym ) में करते है लेकिन हम उसे सुधार सकते हैं अगर सही निगरानी में की जाए तो?

  1. ठीकसेवार्मअपनहींकरना

कई बार हम जिम जाते ही heavy Workout  पे लग जाते हैं। जो हमें बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। हमें अपना व्यायाम शुरू करने से पहले कम से कम 10 मिनट का एक Warmup Session  करना चाहिए , इससे हमारे शरीर का साधारण तापमान बढ़ता है और आगे के व्यायाम के लिए हमारे मांसपेशियां और जोड़े  तैयार रहती है।

वार्मअप में हम रस्सी कूद सकते हैं या एक जगह पर दौड़ना या फिर शैडो बॉक्सिंग जैसे गतिविधि करके हम अपने शरीर के तापमान को थोड़ा बढ़ा सकते हैं। शरीर गर्म होने से न केवल चोटों को रोकने में मदद मीलती है, बल्कि यह वास्तव में हमे जिम में अधिक उत्पादक (Productive) बना सकता है।

  1. हरसमयअपनाकसरत (Exercise) बदलनायाछोड़देना

कई बार ऐसा होता है कि हम जिम तो जाते है मगर कसरत को उसके क्रम के अनुसार नहीं करते हैं या छोड़ देते हैं। जैसा कि पहले भी बताया गया था कि एक प्लान की आवश्यकता होती है, उसी तरह कसरत करते समय भी एक सही प्लान होना चाहिए।

हमें सप्ताह के 6 दिन के अलग अलग शरीर के अंगों का कसरत करनी चाहिए।आज कल बहुत लोग Cardio और Leg Day छोड़ देते हैं, जो कि बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। अगर हो सके तो जिम में  पर्सनल ट्रेनर  की सहायता जरूर लें , और रविवार को शरीर को पूरा आराम दे।

  1. गलततरीका 

कई बार हम अपने कसरत को गलत तरीके से करते हैं, जिससे जिस अंग पर बल पड़ना चाहिए, उसपे नहीं पड़ता है , और कई बार हमें चोट भी लग जाती है। अगर आप जिम में नए हो तो एक बार ट्रेनर से व्यायाम के सही तरीके के बारे में जरूर पूछें।

हमें इसका सबसे ज्यादा खयाल स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में रखना चाहिए क्योंकि अगर आप कोई भी व्यायाम गलत तरीके से करते हैं तो वह बहुत खतरनाक है। याद रखें कि अगली बार जब भी आप वजन उठाएं तो ध्यान दें कि आप कैसे उठा रहे हैं और अगर कुछ गलत लगता है, यदि आपका शरीर कह रहा है कि कुछ सही नहीं है तो आपको इसे सुनने की जरूरत है। 

ये सब कुछ बातें हैं जिनका आप ध्यान रखकर अपने स्वास्थ्य और शरीर को बहुत ही तंदुरुस्त बना सकते हो और आकर्षित भी बना सकते हो। 

अंत में आपको एक सलाह देना चाहूंगा कि अगर आप जिम ज्वॉइन कर ही रहे हो तो अपने एक विश्वसनीय दोस्त को भी साथ ले जाओ ताकि आपको व्यायाम करने में सहायता मिल पाय और आपको जिम जाने के लिए प्रेरणा भी मिल पाए।


Share To Make Everyone Healthy!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *